अर्चना यादव मीडिया क्षेत्र से जुडी रही हैं। उन्होंने दिल्ली आकाशवाणी केंद्र के एफ एम गोल्ड चैनल पर कई साल बतौर उद्घोषिका के तौर पर कार्य किया, साथ ही बी ए जी फिल्म्स के रेडियो धमाल चैनल पर दो साल रेडियो जॉकी रहीं। इस बीच कई वॉइस स्टूडियो में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही ज़ी मीडिया के विऑन चैनल के साथ भी काम किया। लेखन के साथ-साथ उनकी रुचि गायन और पेंटिंग में है।