युगपुरुष पंडित जवाहरलाल नेहरू बीसवीं सदी के एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिनकी नीतियों की सराहना तत्कालीन विश्व के सभी राष्ट्र प्रमुखों ने की। उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई और संपूर्ण विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई। नेहरू जी ने अपनी दूरदर्शी विदेश नीति से वैश्विक दृष्टिकोण को एक नई दिशा दी और दुनिया को हिंदुस्तान की अहमियत बताई। उन्हें उनकी विकास नीतियों और वैज्ञानिक सोच के कारण 'आधुनिक भारत का निर्माता' कहा जाता है। बच्चों से विशेष प्रेम के कारण वे 'चाचा नेहरू' के नाम से जाने जाते थे, और उनकी अचकन पर लगा लाल गुलाब उनकी पहचान थी। उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि विदेश दौरों पर उन्हें देखने के लिए अपार जनसमूह स्वतः ही उमड़ पड़ता था।
By:
Dr Sandeep Kumar Sharma Imprint: Diamond Pocket Books ISBN:9789371220910 ISBN 10: 9371220910 Pages: 210 Publication Date:23 August 2025 Audience:
General/trade
,
ELT Advanced
Format:Paperback Publisher's Status: Active